UP Homeguard Bharti 2024, Sarkari Naukri 2024: उत्तर प्रदेश के होमगार्ड विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड के विभाग की समीक्षा के दौरान जल्द से जल्द होमगार्ड के 42 हजार पदों पर भर्ती के निर्देश (UP Homeguard Bharti) दिए हैं। साथ ही होमगार्ड को आपदा मित्र के रूप में तैनात करने के लिए नियमावली बनाने का निर्देश (UP Homeguard Vacancy) भी दिया है। उन्होंने कहा कि आपदा मित्रों का प्रशिक्षण करवाकर उन्हें होमगार्ड के रूप में तैनात किया जाना चाहिए। साथ ही होमगार्ड की फिटनेस के लिए साप्ताहिक ड्रिल भी जरूरी है।
UP Homeguard Bharti 2024: जल्द होगी यूपी होमगार्ड के 42000 पदों पर र्ती
UP Homeguard Bharti: दो चरणों में होगी भर्ती
प्रदेश में इस समय 76 हजार से अधिक पूर्णकालिक होमगार्ड स्वयंसेवक हैं। जिसमें से प्रतिवर्ष करीब 4000 होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अनुमान है कि 2033 तक 42000 होमगार्ड सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री ने दो चरणों में यानी 21-21 हजार होमगार्ड की भर्ती का निर्देश दिया है। बता दें इसके लिए उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पर्याप्त समय दिया जाएगा। यहां आप यूपी होमगार्ड के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सेलेक्शन प्रोसेस व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।UP Homeguard Qualification: होमगार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होना चाहिए। बता दें यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।UP Homeguard Age Limit: यूपी होमगार्ड के लिए आयु सीमा
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लि आयु सीमा की बात करें अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित होती है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार करें।UP Homeguard Recruitment 2024 Apply Online: कैसे कर सकेंगे आवेदन
- homeguard.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Homeguard Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।
ध्यान रहे अभी यूपी होमगार्ड की भर्ती के लिए किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां पुन: सूचित किया जाएगा।
