UP Home Guard Bharti: होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में तैनात होंगे आपदा मित्र, 2 चरणों में भर्ती होंगे 42000 युवा, जानें पूरा प्रोसेस

UP Home Guard Recruitment 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में होमगार्ड विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि दो चरणों मे 21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की तैनाती करने का लक्ष्य बनाया जाए।

UP Home Guard Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश में जल्द ही 42 हजार से अधिक युवाओं को होमगार्ड विभाग में नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में होमगार्ड विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि दो चरणों मे 21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की तैनाती करने का लक्ष्य बनाया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में होमगार्ड विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

UP Home Guard Vacancy 2024

UP Home Guard Vacancy 2024

सीएम योगी ने बैठक (CM Yogi Meeting) में कहा कि क़ानून व्यवस्था का विषय हो अथवा आपदाकाल में जनसामान्य के सहयोग का अवसर, होमगार्ड स्वयंसेवकों ने हर समय अपनी कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया है। होमगार्ड स्वयंसेवकों की सेवाभावना सराहनीय है। विभिन्न राज्यों में भी उत्तर प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है।

End of Feed