UP Sarkari Naukri, UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकेंगे। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को राज्य में तीन बड़ी भर्तियों का इंतजार है। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाली पड़े पदों पर नियुक्ति के लिए तत्काल प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी
उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल की 60000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां हो रही हैं। साल 2018 के बाद इस अब इतनी बड़ी संख्या में कांस्टेबल की भर्तियां की जा रही है। इस परीक्षा में 40 लाख से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसका रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है। आने वाली भर्तियों के नाम नीचे देख सकते हैं।
UP Lekhpal Recruitment 2024: यूपी में लेखपाल भर्ती
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को लेखपाल भर्ती का बेसब्री से इंतजार रहता है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में जल्द ही बड़ी संख्या में लेखपालों की भर्तियां होने वाली हैं। इसमें 12वीं पास की योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स आवेदन के पात्र होते हैं। हालांकि, इसके लिए वही आवेदन कर सकते हैं जिनके पास UPSSSC PET Exam 2023 पास होने की योग्याता हो।
UP TGT PGT Recruitment: यूपी टीचर भर्ती
साल 2021 में उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (UP SESSB) की तरफ से TGT और PGT टीचर की भर्तियां हुई थीं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द यूपी में शिक्षकों की भारी संख्या में भर्तियां होने वाली है। टीचिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को लंबे समय से नई भर्ती का इंतजार है।
आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती
10वीं पास महिलाओं के लिए हर साल उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर की भर्तियां होती हैं। इसके लिए हजारों पदों र भर्तियां निकलती हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बाद आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2025 का इंतजार खत्म हो सकता है। बता दें कि ये भर्तियां जिलेवार तरीके से होती हैं।
