UKPSSSC Forest Inspector Vacancy 2023, Sarkari Naukri: उत्तराखंड सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आज यानी 25 जुलाई 2023, मंगलवार को फॉरेस्ट इंस्पेक्टर के 319 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। बीते दिनों एकलपीठ ने अंतरिम आदेश जारी कर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के तहत होने वाली फोरेस्ट इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। हालांकि आज मुख्य न्यायाधीन की अगुवाई वाली पीठ ने इसे हरी झंडी दिखा दी है।
UKPSSSC Forest Inspector Vacancy 2023: उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती को मिली मंजूरी
पीठ ने अपने आदेश में कहा कि, कुछ उम्मीदवारों की वजह से पूरी भर्ती प्रक्रिया बीच में लटकी है। अब इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही संपन्न की जाएगी।
2021 में हुई थी लिखित परीक्षा
बता दें अप्रैल 2021 में वन दरोगा के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा संपन्न हुई थी। लेकिन इस बीच भर्ती घोटाला सामने आने पर आयोग ने परीक्षा में नकल की पुष्टि क बार भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दिया था। अभ्यर्थियों का कहना था कि, परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया था।उम्मीदवारों ने एकलपीठ में याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान आज अदालत ने कहा कि, इस भर्ती प्रक्रिया में 53000 से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में नकल करने वाले आरोपियों की पहचान करना मुश्किल है।
