SSC MTS Exam 2024 Date: एसएससी एमटीएस एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा की तारीख आज यानी 13 अगस्त को जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिस (SSC MTS Havaldar Exam 2024) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी एसएससी एमटीएस एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।
SSC MTS Exam 2024 Date
SSC MTS Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी एमटीएस व हवलदार पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में होगी। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में किया जाएगा।
SSC MTS Exam 2024 Pattern: ऐसे होगी परीक्षा
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो एसएससी एमटीएस एग्जाम के तहत दो सेशन होंगे। पहले सेशन में न्यूमेरिकल एंड मैथमेटिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग से कुल 120 अंक के 40 सवाल होंगे। वहीं, सेशन 2 में जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन से 150 अंक के 50 सवाल होंगे। प्रत्येक सेशन हल करने के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा। सेशन 2 में प्रत्येक गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
SSC MTS Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी एमटीस व हवलदार परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंका प्राप्त करना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 9583 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 6144 पद और हवलदार के 3439 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
