SSC MTS 2025 Registration Ending Soon: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही बंद हो जाएगी। ऐसे में देर न करें, जल्द से जल्द आवेदन कर लें, क्योंकि ऐसी सरकारी वैकेंसी जिन पर मात्र 10वीं पास योग्यता मांगी जाती है, उनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि तक की इंतजार नहीं करना चाहिए। अंतिम समय तक कई बार ऐसा देखा गया है कि टेक्निकल दिक्कतों की वजह से लोग आवेदन से वंचित रह जाते हैं।
एसएससी के जरिये 8326 पदों पर हो रही भर्ती, 10वीं पास की जरूरत, फटाफट करें आवेदन
SSC MTS 2025 Registration Last Date
जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 31 जुलाई तक अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। इसके बाद में आवेदन भरने के लिए छूट नहीं दी जाएगी।
SSC MTS 2025 Registration Website
फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन जमा किया जाएगा, इसलिए सावधानी से ऑनलाइन आवेदन करें, और अपने द्वारा दी गई जानकारी को क्रॉस चेक करते चलें।
SSC MTS 2025 Registration Imp Date
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 जुलाई, 2025 |
| आवेदन सुधार की अंतिम तिथि | 16 और 17 अगस्त, 2025 |
| कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं | अक्टूबर-नवंबर 2025 |
SSC MTS 2025 How to Registration
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां देखें
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- Quick Links के नीचे Apply पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां स्वयं को पंजीकृत करके लॉगिन करें। वरना इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
पदों का विवरण
| सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार | 3439 पद |
| एमटीएस (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) | 4887 पद |
SSC MTS 2025 Eligibility, योग्यता
- पात्रता मानदंड: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 (मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना आवश्यक है
- आयु: 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए (कुछ पदों के लिए 27 वर्ष तक की छूट है)
- सरकारी नियमों के अनुसार कुछ आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट प्रदान की जाती है
SSC MTS 2025 Fee, आवेदन शुल्क
सामान्य उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये। महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और पूर्व सैनिकों के लिए निःशुल्क।
SSC MTS 2025 Selection, चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) - पेपर 1 और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) - हवलदार पदों के लिए।
