SSC JHT Result 2022: जारी हुआ जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर I का रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 08:23 AM IST

SSC Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Paper I Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर I का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। पेपर I का आयोजन 1 अक्टूबर 2022 को किया गया था।

SSC Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Exam Paper I Result 2022, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह‌ अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

SSC JHT Result 2022

अभ्यर्थी ssc.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं।

आयोग द्वारा जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों के लिए पेपर I का आयोजन 1 अक्टूबर 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 6 अक्टूबर को जारी की गई थी। जबकि, फाइनल आंसर की 16 नवंबर 2022 को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

End of Feed