SSC GD Constable Recruitment: एसएससी भर्ती बढ़कर 45 हजार, जानें किस विभाग में है कितनी वैकेंसी

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Nov 29, 2022, 06:43 PM IST

SSC GD Constable Bharti 2022: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से जीडी कांस्टेबल पदों के लिए वैकेंसी को बढ़ाने को लेकर जानकारी दी गई थी और बीते दिनों आए एक हालिया नोटिस के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी जीडी वैकेंसी को बढ़ाकर 45 हजार किया गया है। उम्मीदवार यहां पर टेबल फॉर्मेट में देख सकते हैं कि किस विभाग में कितनी वैकेंसी बढ़ाई गई है और साथ ही 30 नवंबर तक ssc.nic.in पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 चल रही है! एसएससी ने हाल ही में जीडी कांस्टेबल के पद पर उपलब्ध वैकेंसी की संख्या को बढ़ा दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, SSC GD वैकेंसी को बढ़ाकर लगभग 45 हजार किया गया है और विस्तृत वैकेंसी वैकेंसी से जुड़े अपडेट को लेकर उम्मीदवार यहां पर टेबल देख सकते हैं, सारिणी में अलग-अलग विभागों के अनुसार वैकेंसी का डिटेल दिया गया है। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 अधिसूचना 27 अक्टूबर, 2022 को जारी की गई थी।

SSC GD Constable 2022 Recruitment

SSC GD कांस्टेबल 2022 भर्ती

मूल अधिसूचना में, एसएससी ने 24,369 वैकेंसी के उम्मीदवारों को अधिसूचित किया था। हालांकि, 26 नवंबर, 2022 के एक नोटिस में एसएससी ने अब जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए इन रिक्तियों को बढ़ा दिया है। इन भर्तियों के लिए आवेदन की लास्ट डेट (SSC GD Constable last date) 30 नवंबर निर्धारित है। अब उपलब्ध वैकेंसी की कुल संख्या 45,284 है। उपलब्ध विस्तृत रिक्तियों के लिए उम्मीदवार नीचे पढ़ सकते हैं।

End of Feed