SBI PO Recruitment 2025: एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए तुरंत करें आवेदन, लास्ट डेट कल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 13, 2025, 02:57 PM IST

SBI PO Recruitment 2025 Last Date: एसबीआई पीओ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वह sbi.co.in पर 14 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

SBI PO Recruitment 2025 Last Date: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर कल यानी 14 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई में पीओ के कुल 541 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के लिए 203 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 50 पद, ओबीसी के लिए 135 पद, एससी के लिए 80 पद और एसटी के लिए 73 पद शामिल हैं।

SBI PO Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

SBI PO Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

एसबीआई पीओ पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा जुलाई या अगस्त में आयोजित किए जाने की संभावना है।

End of Feed