LIVESarkari Naukri: जेल वार्डर परीक्षा में भाग लेने मौका, देखें कब तक कर सकते हैं आवेदन

Sarkari Naukri: जेल वार्डर परीक्षा में भाग लेने मौका, देखें कब तक कर सकते हैं आवेदन
सरकारी नौकरी से जुडे हर नए अपडेट्स के लिए इस पेज पर विजिट करना न भूलें, क्योंकि यहां सरकारी जॉब्स की हर खबर को शॉर्ट इन्फॉर्मेशन के रूप में दिया जा रहा है। सरकारी नौकरी 2022 नोटिफिकेशन पीडीएफ को ट्रैक करके आप तक जल्द से जल्द दिया जाता है। सरकारी वैकेंसी के तहत हर एडमिड कार्ड, एग्जाम डेट, आंसर की, कटऑफ और रिजल्ट की जानकारी को आप यहां जान पाएंगे। यूपीएससी, यूपीएसएसएससी, एसएससी, बीपीएससी या अन्य बड़े आयोग की तरफ से आने वाले अपडेट्स देखे जा सकेंगे।बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आने वाला है, एसएससी सीएचएसएल 2022 टियर 1 परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि नजदीक है। राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम की आंसर की आने वाली है, एसबीआई क्लर्क प्री परीक्षा होने वाली है, इसके अलावा नीट यूजी पीजी और जेईई सीटेट व यूपीटेट को लेकर भी अपडेट्स आने वाले हैं, जिनकी जानकारी यहां डायरेक्ट लिंक से देख सकेंगे।
CBSE 10th, 12th Exam Date Sheet 2022 Live Updates
Sarkari Naukri Live - जेल वार्डर परीक्षा 2022 के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) ने जेल वार्डर परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर को शुरू हुई और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर है। इच्छुक उम्मीदवार psc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - HPPSC आयोजित करने जा रहा साक्षात्कार
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कृषि विकास अधिकारी और सहायक अभियंता पद के लिए व्यक्तित्व परीक्षण प्रवेश पत्र जारी किया है। आयोग 28 नवंबर 2022 को इन पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए hppsc.hp.gov.in पर जा सकते हैं।
Sarkari Naukri Result Live - FMGE परीक्षा तारीखों में हुआ बदलाव
दिसंबर 2022 के लिए विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (The Foreign Medical Graduates Examination) परीक्षा की तारीख को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) द्वारा संशोधित किया गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 20 जनवरी को होगी। पहले यह परीक्षा 4 दिसंबर को होनी थी।
Sarkari Naukri 2022 Live - NESAC में जॉब, जेआरएफ और साइंटिस्ट का मौका
नॉर्थ ईस्टर्न स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (NESAC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिसर्च साइंटिस्ट और जूनियर रिसर्च फेलो के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 नवंबर 2022 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live - सीबीआई में नौकरी का शानदार मौका, हाथ से न जानें दें
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इंजीनियरिंग, निरीक्षण और अन्य तकनीकी कार्यों से जुड़े मामलों की जांच के लिए तकनीकी सहायता / विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार या राज्य सरकार के अधिकारियों को कार्यकारी अभियंता के पद पर भर्ती करना चाहता है। इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर 15600 से 39100 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
Sarkari Naukri Live - PGCIL में सरकारी नौकरी का मौका
पॉवरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने अपनी वेबसाइट यानी powergrid.in पर 800 फील्ड इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, आईटी) और फील्ड सुपरवाइजर (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
Sarkari Naukri 2022 Live - राजस्थान सीईटी के लिए करें आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा इंटर लेवल के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 18 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके लिए 450 रुपए शुल्क जमा करना होगा।
Sarkari Naukri 2022 Live - यूपी में नौकरी का मौका
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट अकाउंटेंट के 186 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 28 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 1180 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
Sarkari Naukri 2022 Live - जूनियर इंजीनियर के लिए योग्यता
जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा आयु 36 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Live - जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 16 नवंबर से 7 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE -अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका
वेस्ट कोल फील्ड लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 1216 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें हैं। अभ्यर्थी 22 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकतें हैं। आवदेन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू की गई थी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - आईटीबीपी में नौकरी का मौका
भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं पास itbpolice.nic.in पर 23 नवंबर से 23 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा
Sarkari Naukri 2022 LIVE -1200 पदों पर निकली भर्ती
नेशनल हेल्थ मिशन, मध्यप्रदेश ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 1200 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर 16 नवंबर से 12 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - बिहार में निकली भर्ती
सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल कांस्टेबल के 689 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 12वीं पास 14 नवंबर से 14 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - जेल वार्डन पदों पर भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेल वार्डन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर 15 नवंबर से 5 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Exam Live - बढ़ गई IIFT 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने IIFT 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार जो IIFT MBA परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अब 24 नवंबर, 2022 तक इसके लिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए iift.nta.nic.in पर जाएं।
Sarkari Jobs Exam Live - बीएसएससी ने स्थगित की परीक्षा
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने तीसरी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आयोग ने कहा कि परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को होगी। पहले, परीक्षा 26 और 27 नवंबर के लिए निर्धारित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार bssc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।
Sarkari Result Live - घोषित हुए एनईईटी यूजी काउंसलिंग 2022 फाइनल रिजल्ट
एनईईटी यूजी काउंसलिंग 2022 फाइनल रिजल्ट मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी द्वारा आज, 15 नवंबर, 2022 को राउंड 2 के लिए जारी किया गया है। कल जारी नोटिस के अनुसार, एमसीसी ने कहा कि अंतिम परिणाम अनंतिम परिणाम निकलने के बाद ही होगा।
Sarkari Naukri 2022 - जारी हुआ पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायाल परीक्षा का एडमिट कार्ड
पंजाब और हरियाणा के उच्च न्यायालय (एसएसएससी) के अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती के लिए सोसाइटी ने उन सभी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए हैं जिन्होंने पंजाब और हरियाणा क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन किया है, उम्मीदवार www.sssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
Sarkari Result Live - भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में सरकारी नौकरी के लिए करें अप्लाई
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने 119 ग्रेजुएट/डिप्लोमा अपरेंटिस पद के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 25 नवंबर 2022 (एनएटीएस पोर्टल के माध्यम से) और 30 नवंबर 2022 (बीडीएल पोर्टल के माध्यम से) तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।