LIVE

Sarkari Naukri 2025 Live Updates: बैंक से लेकर सेना और रेलवे में बंपर भर्ती, रेलवे में लोको पायलट की निकली सरकारी नौकरी

Sarkari Naukri 2025 Live Updates: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार के सरकारी अस्पतालों में नौकरी पाने का शानदार मौका है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की तरफ से मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। वहीं रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए डीआरडीओ ने गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (GTRE) के तहत अप्रेंटिस के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवा इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2025 Live Updates: बैंक से लेकर सेना और रेलवे में बंपर भर्ती, रेलवे में लोको पायलट की निकली सरकारी नौकरी
Sarkari Naukri 2025 Live Updates: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार के सरकारी अस्पतालों में नौकरी पाने का शानदार मौका है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की तरफ से मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। वहीं रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए डीआरडीओ ने गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (GTRE) के तहत अप्रेंटिस के पदों के लिए भर्तियां निकाली है।

उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की ओर से इसके लिए रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। ये आयोजन 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। महिला अभ्यर्थियों के लिए सीधे अनुबंध पत्र के आधार पर संविदा परिचालकों की भर्ती की जा रही है। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवा इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
Apr 10, 2025 | 06:30 AM IST

Sarkari Naukri 2025 Live Updates: आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर निकाली वैकेंसी

Sarkari Naukri 2025 Live Updates सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आज यानी 10 अप्रैल से रेलवे भर्ती बोड ने असिस्टेंट लोको पायलट के 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का लिंक एक्टिव किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Apr 9, 2025 | 02:03 PM IST

RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट के 9900 पदों पर निकली वैकेंसी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के 9900 पदों पर भर्ती (RRB ALP Vacancy) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन (RRB Assistant Loco Pilot Vacancy) कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए कल यानी 10 अप्रैल 2025 से लिंक एक्टिव कर (RRB Loco Pilot Recruitment) दिया जाएगा। पंजीकरण की आखिरी तारीख 9 मई 2025 है।
Apr 9, 2025 | 01:16 PM IST

Noida Metro Recruiment 2025: नोएडा मेट्रो में नौकरी

मेट्रो रेल की नौकरी ढूंढने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने भरे हुए आवेदन पत्र को सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों, प्रशंसापत्रों और दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। इन पदों में असिस्टेंट मैनेजर, सेक्शन इंजीनियर आदि शामिल हैं। आवेदन सोमवार, 21 अप्रैल, 2025 तक पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। कृपया ध्यान दें कि ईमेल या हाथ से डिलीवरी के माध्यम से जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Apr 9, 2025 | 12:25 PM IST

BSSC Recruitment 2025: सब स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सब स्टैटिस्टिकल ऑफिसर/ब्लॉक स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर 19 अप्रैल तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
Apr 9, 2025 | 12:08 PM IST

UKSSSC Recruitment 2025:असिस्टेंट अकाउंटेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट अकाउंटेंट, ऑफिस असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती (UKSSSC Assistant Accountant Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 63 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर जाकर अपना (UKSSSC Data Entry Operator Vacancy) आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए 5 अप्रैल 2025 को लिंक एक्टिव किया (UKSSSC Accountant Vacancy) गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2025 है।
Apr 9, 2025 | 11:50 AM IST

IDBI Bank Recruitment 2025: आईडीबीआई बैंक में बिना परीक्षा के नौकरी का शानदार मौका

आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एससीओ के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IDBI Bank SCO Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 7 अप्रैल को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2025 है। यहां आप आईडीबीआई एससीओ के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Apr 9, 2025 | 11:30 AM IST

Railway Recruitment 2025: रेलवे में बिना परीक्षा के डायरेक्ट नौकरी का सुनहरा मौका

रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Apprentice Recruitment 2025) खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फिटर, कारपेंटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, वायरमैन समेत विभिन्न पदों पर कुल 1007 रिक्तियों पर भर्ती (Railway Apprentice Vacancy) की जाएगी। जिसमें नागपुर डिवीजन के 919 पद और वर्कशॉप मोतीबाग के लिए 88 पद शामिल हैं। यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 4 मई तक का समय दिया जाएगा। यहां आप रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Apr 9, 2025 | 11:17 AM IST

Sarkari Naukri 2025 Sarkari Result Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

Sarkari Naukri 2025 Sarkari Result Live Updates यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर अहम सूचना है। हालांकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही यहां आपको सूचित कर दिया जाएगा।
Apr 9, 2025 | 10:39 AM IST

Join Indian Navy 2025 भर्ती

भारतीय नौसेना अग्निवीर 02/2025 बैच, अग्निवीर 01/2026 बैच और अग्निवीर 02/2026 बैच के लिए भर्ती घोषित की है। इंडियन नेवी के लिए इनके लिए 29 मार्च से फॉर्म भरवा रही है, जिसमें उम्मीदवार 10 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
Apr 9, 2025 | 10:38 AM IST

Army Agniveer Bharti : आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025

भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। जो युवा आर्मी ज्वाइन करने चाहते हैं, वो इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लास्ट डेट 10 अप्रैल तक है, तब तक आवेदन की विंडो खुल रहेगी।
Apr 9, 2025 | 10:38 AM IST

UP Home guard vacancy: उत्तर प्रदेश में 40 हजार से ज्यादा पदों पर वेकेंसी

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। जल्द ही राज्य में 44 हजार होमगार्ड स्वयं सेवकों की भर्ती की जाएगी. इस भर्ती में 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
Apr 9, 2025 | 10:37 AM IST

Bihar Sarkari Naukri: बिहार में सरकारी नौकरी

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की तरफ से मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
Apr 9, 2025 | 10:36 AM IST

DRDO Recruitment 2025: डीआरडीओ में भर्ती

DRDO Recruitment 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (GTRE) के तहत अप्रेंटिस के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।