LIVE

Sarkari Naukri Result 2022 Notification Updates: इस राज्य में शिक्षक भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवा करें अप्लाई

Sarkari Naukri Result 2022 Notification Updates: इस राज्य में शिक्षक भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवा करें अप्लाई
Sarkari Naukri Result 2022 Notification Updates: इस राज्य में शिक्षक भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवा करें अप्लाई

Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022 Notification, RRB Group D Result: क्या आप सरकारी नौकरी में इच्छुक हैं? यदि हां तो यहां से जानिये कि इस समय कौन से नोटिफिकेशन आए हैं, किस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, कटऑफ, आंसर की, रिजल्ट या अन्य अपडेट जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां से सरकारी जॉब्स के ​अलावा एजुकेशन सेक्टर की भी अहम खबरों को जान सकेंगे। इस समय बैंक, एसएससी, यूपीएससी, टीचिंग व नॉन टीचिंग, मेडिकल, डिफेंस, पुलिस जैसे सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका बना हुआ है। सरकारी नौकरी 2022, सरकारी जॉब्स सरकारी वैकेंसी के तहत आने वाली लेटेस्ट न्यूज को यहां शॉर्ट इन्फॉर्मेशन के रूप में दिया जा रहा है। आने वाले अपडेट की बात करें तो KARTET 2022 answer key, Haryana CET Exam 2022, BPSC 67th Prelims Result 2022, बोर्ड एग्जाम 2023 व RSMSSB से जुड़े अपडेट आने वाला हैं। यही नहीं, एसएससी, यूपीएससी के जरिये जीडी कांस्टेबल, पुलिस विभाग में भी नौकरी आने वाली है, जिनके बारे में जानने के लिए आपको इस पेज पर बने रहना होगा।

NOV 08, 2022 19:35 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: AIIMS गोरखपुर में निकली नौकरी

एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में सीधी भर्ती / संविदा / प्रतिनियुक्ति के आधार पर समूह 'ए' संकाय पदों की भर्ती के नोटिफिकेशन यानी अधिसूचना जारी की गई है।
NOV 08, 2022 19:01 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आईबी में निकली सरकारी नौकरी

आईबी यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से सुरक्षा सहायक, कार्यपालक और मल्टी-टास्किंग स्टाफ को लेकर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में अपडेट चेक कर सकते हैं।
NOV 08, 2022 17:17 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: हैदराबाद यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार हैदराबाद यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
NOV 08, 2022 16:02 IST

Sarkari Naukari Jobs: पटना हाईकोर्ट में 39 पदों पर निकली भर्ती

पटना हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर के 39 पदों को लेकर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट आधिकारिक वेबसाइट www.patnahighcourt.gov.in की मदद से जाकर अप्लाई करें।
NOV 08, 2022 13:26 IST

Sarkari Naukri Live - महाराष्ट्र पुलिस में आया नोकरी का मौका

महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कांस्टेबल भर्ती 2021 के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कल यानी 09 नवंबर 2022 को कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल ड्राइवर की भर्ती के संबंध में अधिसूचना और अन्य विवरण जारी करेगा।
NOV 08, 2022 12:40 IST

Sarkari Result Live - पीजी कार्यक्रमों के लिए DUET 2022 सीट मैट्रिक्स जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट, पीजी कार्यक्रमों के लिए DUET 2022 सीट मैट्रिक्स जारी किया है। लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट UOD के माध्यम से भी admission.uod.ac.in पर इसकी जांच कर सकते हैं। डीयू के मुताबिक, एकेडमिक काउंसिल की बैठक के फैसले के मुताबिक कुछ पीजी प्रोग्राम्स के सीट मैट्रिक्स में बदलाव किया गया है।
NOV 08, 2022 11:51 IST

Sarkari Naukri Live - आज जारी होगा जेएनयू पीजी द्वितीय मेरिट सूची

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय 8 नवंबर, 2022 को जेएनयू पीजी द्वितीय मेरिट सूची 2022 जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे जेएनयूईई की आधिकारिक साइट jnuee.jnu.ac.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
NOV 08, 2022 10:59 IST

Sarkari Result Live - विश्वविद्यालय में आई सरकारी नौकरी

हैदराबाद विश्वविद्यालय ने रोजगार समाचार में 38 संकाय पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 38 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ध्यान दें कि उन्हें 17 नवंबर 2022 को या उससे पहले आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी भेजनी होगी। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2022 है। रोजगार समाचार की तिथि 05 नवंबर-11 नवंबर 2022
NOV 08, 2022 09:59 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live - टीचिंग / नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान (CURAJ) ने रोजगार समाचार (05 नवंबर-11 नवंबर 2022) 2022 में 45 टीचिंग / नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 45 रिक्तियों में से, प्रोफेसर (15), एसोसिएट हैं प्रोफेसर (12) और सहायक प्रोफेसर (18) के पद विभिन्न विषयों के लिए उपलब्ध हैं।
NOV 08, 2022 09:35 IST

Sarkari Result Live - राजस्थान में स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती अभियान

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, RSMSSB आज, 8 नवंबर से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती अभियान के लिए पंजीकरण शुरू करने के लिए तैयार है। उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण की समय सीमा 7 दिसंबर, 2022 को समाप्त होगी।
NOV 08, 2022 09:26 IST

Sarkari Naukri 2022 - फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए। छात्रों को 13 नवंबर 2022 को होने वाली परीक्षा से बहुत पहले PSSSB एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।
NOV 08, 2022 07:58 IST

Sarkari Naukri Live - एसएससी ने जारी किया ट्रांसलेटर का शिड्यूल

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा पेपर 2 शेड्यूल अपलोड कर दिया है। यह ध्यान दिया जाता है कि उक्त परीक्षा में कुल 3224 उम्मीदवारों को पेपर- II में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
NOV 08, 2022 07:21 IST

Sarkari Result Live - राज्य लोक सेवा आयोग ने जारी किया रिजल्ट

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा की है। उम्मीदवार ओपीएससी एएसओ परिणाम आयोग की वेबसाइट यानी opsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में कुल 1104 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।OPSC ASO Result
NOV 08, 2022 06:58 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live - जारी हुए स्टेट काउंसलिंग मॉक एलाटमेंट रिजल्ट

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण, केईए ने आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर राज्य परामर्श मॉक आवंटन परिणाम (State Counselling Mock Allotment Result) घोषित किया है। उम्मीदवार ध्यान दें कि मॉक अलॉटमेंट 7 नवंबर, 2022 को जारी किया गया है।
NOV 08, 2022 06:34 IST

Sarkari Naukri Live - आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2022

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2022 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट--ibps.in पर जारी किया जाएगा। एक बार जब आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2022 लिंक जारी कर देता है, तो उम्मीदवार अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके इसे एक्सेस कर सकेंगे।
NOV 07, 2022 21:12 IST

Sarkari Result 2022 LIVE - असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट जारी

ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। सूचना के अनुसार परीक्षा में 1104 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
NOV 07, 2022 20:23 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - यूपी में 3932 पदों पर भर्ती

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रुप डी और सी के 3932 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी 13 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन‌ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से शुरू की गई है।
NOV 07, 2022 19:43 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - PSSSB ने जारी किया एडमिट कार्ड

पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
NOV 07, 2022 19:14 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी ibps.in पर‌ 21 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
NOV 07, 2022 18:46 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 245 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 23 नवंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।