LIVESarkari Naukri: 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए निकली सरकारी नौकरी, जानें कौन से पद खाली

Sarkari Naukri: 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए निकली सरकारी नौकरी, जानें कौन से पद खाली
सरकारी जॉब, सरकारी नौकरी, सरकारी वैकेंसी के लिए तलाश करने वाले उम्मीदवार यहां पर अलग अलग जॉब्स से संबंधित नोटिफिकेशन के अपडेट को चेक कर सकते हैं। यहां पर गर्वमेंट जॉब्स को लेकर अपडेट के लिए ही इस पेज को बनाया गया है लेकिन साथ में सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड संबंधी अन्य अपडेट के साथ बोर्ड परीक्षा से जुड़ी जानकारियों भी यहां पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां लेटेस्ट सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन के साथ रिजल्ट, कटऑफ, एडमिट कार्ड, आंसर की और एग्जाम डेट से जुड़ी जानकारियों को अपडेट किया जा रहा है। अगर आप केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी होने वाली नौकरियों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस पेज को लगातार चेक करते रहें और या समय समय रिफ्रेश करके नए-नए अपडेट को देख सकते हैं। इसके अलावा सरकारी नौकरी 2022 के साथ एजुकेशन क्षेत्र की हर बड़ी खबर को यहां पर जगह दी जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड
आईबीपीएस पीओ परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2022 को किया जाना है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन द्वारा पीओ एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - राजस्थान सीईटी के लिए करें आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा इंटर लेवल के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 18 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके लिए 450 रुपए शुल्क जमा करना होगा।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका
वेस्ट कोल फील्ड लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 1216 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें हैं। अभ्यर्थी 22 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकतें हैं। आवदेन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू की गई थी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - बीपीएससी एलडीसी एडमिट कार्ड जारी
बिहार लोक सेवा आयोग ने लोअर डिविजन क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 नवंबर 2022 किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - यूपी सीएचओ रिजल्ट जारी
उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live - आईटीबीपी में नौकरी का मौका
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर 23 नवंबर से 23 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - एसएससी ने मांगे आवेदन
एसएससी ने जीडी कांस्टेबल के कुल 24369 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। कांस्टेबल भर्ती के लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आयु 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - कांस्टेबल पदों पर भर्ती
सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने प्रोहिबिशन, एक्साइज एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में कांस्टेबल के 689 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 12वीं पास 14 नवंबर से 14 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - यहां निकली नौकरी
पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 28 नवंबर 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
NEET UG 2022 काउंसलिंग राउंड 2 आवंटन परिणाम आज
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC द्वारा NEET UG 2022 काउंसलिंग राउंड 2 आवंटन परिणाम आज, 14 नवंबर, 2022 को जारी करने की उम्मीद है। जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, NEET UG उम्मीदवारों के लिए अनंतिम आवंटन परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा।
Sarkari Naruki 2022 - एम्स में निकली नौकरी, देखें किस पद के लिए कितनी सीटें है उपलब्ध
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर (एम्स देवघर) ने रोजगार समाचार (12 नवंबर-18 नवंबर) 2022 में 85 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर जल्द आवेदन कर लेंपदों की जानकारीप्रोफेसर - 26एडिशनल प्रोफेसर -17एसोसिएट प्रोफेसर -17असिस्टेंट प्रोफेसर -25
TSPSC ने जारी किया जरूरी अपडेट
तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तार अधिकारी (पर्यवेक्षक) ग्रेड - I के पद के लिए लिखित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने विस्तार अधिकारी (पर्यवेक्षक) ग्रेड के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है वे tspsc.gov.in से अपडेट देख सकेंगे।
Sarkari Result Live - comedk.org पर जारी हुआ सीओएमईडीके यूजीईटी काउंसलिंग आवंटन परिणाम
कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम, COMEDK ने आज, 14 नवंबर, 2022 को सीओएमईडीके यूजीईटी काउंसलिंग आवंटन परिणाम 3 राउंड के लिए जारी कर दिया है। उम्मीदवार comedk.org से परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
Sarkari Naukri Result Live - DRDO में नौकरी करने का शानदार अवसर
हाल ही में, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने DRDO CEPTAM 10 पंजीकरण प्रक्रिया 7 नवंबर से 7 दिसंबर, 2022 तक शुरू की है। पद के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को DRDO CEPTAM 10 वेतन और जॉब प्रोफाइल से अच्छी तरह वाकिफ होना चाहिए।
Sarkari Result Live - ग्रेजुएट इंजीनियर अपरेंटिस जीईए 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड इफको ने ग्रेजुएट इंजीनियर अपरेंटिस जीईए 2022 परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया है। वे उम्मीदवार जिन्हें सीबीटी परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - RSMSSB जारी करने जा रहा इस परीक्षा की आंसर की
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, RSMSSB ने राजस्थान वन रक्षक परीक्षा 2022 आयोजित की है। फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए परीक्षा कई तिथियों में आयोजित की गई थी और 13 नवंबर, 2022 को पूरी हुई थी। अब RSMSSB जल्द ही उत्तर कुंजी जारी करेगा। माना जा रहा है RSMSSB इसी हफ्ते कभी भी आंसर की जारी कर सकता है।
Sarkari Naukri - RSMSSB दोबारा करेगा इस पेपर का आयोजन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, RSMSSB ने शनिवार, 12 नवंबर, 2022 और रविवार 13 नवंबर, 2022 को राजस्थान वन रक्षक परीक्षा निर्धारित की थी, लेकिन लेटेस्ट खबरों के अनुसार, शनिवार की पहली पाली आयोजित होने के बाद वन रक्षक परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। संभवत: अब इस पेपर का आयोजन दोबारा से किया जाएगा।
Sarkari Result Live - आज जारी होगी एपी आईसीईटी के लिए अंतिम आवंटन सूची
आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन आज 14 नवंबर को एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एपी आईसीईटी) के लिए अंतिम आवंटन सूची जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in से अंतिम आवंटन सूची देख सकेंगे।
Sarkari Naukri Live - श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज में सरकारी नौकरी
श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने वाणिज्य, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, पर्यावरण विज्ञान, हिंदी, इतिहास और अन्य सहित विभिन्न संकायों में 48 सहायक प्रोफेसर पद की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 26 नवंबर 2022 तक या रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशन की तारीख से दो सप्ताह पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - नीट उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका
आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) नीट यूजी काउंसलिंग के पहले दौर की आवेदन प्रक्रिया आज, 14 नवंबर को बंद कर देगी। नीट योग्य उम्मीदवार जो आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) जैसे कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे aaccc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।