एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 (45,284 पद)
यह है इस हफ्ते की टॉप जॉब्स 2022
SSC GD Constable Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 चल रही है! एसएससी ने हाल ही में जीडी कांस्टेबल के पद पर उपलब्ध रिक्तियों की संख्या में वृद्धि की है। ssc.nic.in पर जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, SSC GD रिक्तियों को बढ़ाकर लगभग 45,000 कर दिया गया है। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 अधिसूचना 27 अक्टूबर, 2022 को जारी की गई थी। मूल अधिसूचना में, एसएससी ने 24,369 रिक्तियों को भरे जाने की बात कही थी। उम्मीदवारों के पास एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 के पद के लिए आवेदन करने के लिए 30 नवंबर, 2022 तक का समय है।
पंजीकरण के लिए डायरेक्ट लिंक ssc.nic.in
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश भर्ती 2022 (17000+ पद)
UP NHM Various 17291: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश (National Health Mission, Uttar Pradesh (UP NHM)) ने स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार जो इस NHM UP 17291 भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे 12 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, ध्यान रहे, UP NHM 17000+ Post Recruitment 2022 के लिए 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार पात्र हैं।
पंजीकरण के लिए डायरेक्ट लिंक UP NHM Various 17000+ Post Recruitment 2022
भारतीय वायु सेना भर्ती 2022
भारतीय वायु सेना (Bhartiya Vayu Sena) ने AFCAT Entry 01/2023 Notification Batch के लिए आवेदन मंगाए हैं। एएफसीएटी 01/2023 में रुचि रखने वाले और पात्रता को पूरा करने वाले सभी उम्मीदवार 01 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें फ्लाइंग बैव के लिए 20 से 24 वर्ष और ग्राउंड ड्यूटी स्टाफ के लिए 20 से 26 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण के लिए डायरेक्ट लिंक Indian Airforce Recruitment AFCAT 01/2023/ NCC Special Entry के लिंक 1 दिसंबर को एक्टिव होगा।
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण भर्ती 2022
Inland Waterways Authority of India IWAI ने लोअर डिवीजन क्लर्क LDC, स्टेनोग्राफर और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कोई भी उम्मीदवार जो इस आईडब्ल्यूएआई भर्ती में रुचि रखता है, वह 17 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इस भर्ती अभियान के जरिये 12वीं पास से लेकर स्नातक तक आवेदन कर सकते हैं जबकि उम्र पदों के अनुसार, अधिकतम 27 से 40 वर्ष है।
पंजीकरण के लिए डायरेक्ट लिंक Inland Waterways Authority of India IWAI LDC, Stenographer Recruitment 2022
लखनऊ छावनी बोर्ड भर्ती 2022
UP Lucknow Cantonment Board एलसीबी ने सहायक शिक्षक, जूनियर क्लर्क, एक्स रे तकनीशियन, फार्मासिस्ट, इंस्पेक्टर और अन्य विभिन्न पदों 2022 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सभी उम्मीदवार जो इस विज्ञप्ति के लिए रुचि रखते हैं और पात्रता को पूरा करते हैं, वे ऑनलाइन 01 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत ज्यादातर पदों पर केवल 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं।
पंजीकरण के लिए डायरेक्ट लिंक LCB Various Post 2022 Vacancy लिंक 1 दिसंबर को एक्टिव होगा।
