Sarkari Naukri: संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, 27 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

RSSB Junior technical assistant direct recruitment-2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा गत 18 मई को आयोजित संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक सीधी भर्ती-2024 परीक्षा का मास्टर प्रश्न पत्र तथा इसकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है।

RSSB Junior technical assistant direct recruitment-2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा गत 18 मई को आयोजित संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक सीधी भर्ती-2024 परीक्षा का मास्टर प्रश्न पत्र तथा इसकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी प्रश्न अथवा उत्तर के सबंध में कोई आपत्ति है तो निर्धारित शुल्क के साथ आगामी 25 जून मध्य रात्रि से 27 जून रात्रि 23:59 बजे तक अपनी ऑनलाईन आपत्ति बोर्ड की वेबसाईट पर दर्ज करवा सकता है।

RSSB Junior Technical Assistant Direct recruitment-2024

RSSB Junior Technical Assistant Direct recruitment-2024

परीक्षार्थियों को परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये गये थे। अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र में उनको उपलब्ध कराये गए प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर सम्मिलित है। उनके प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न के उत्तर के दिये गये विकल्पों का क्रम भी अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न के उत्तर के विकल्यों में भिन्न क्रम में हो सकता है। इसलिए परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियों को दर्ज करें।

End of Feed