RSMSSB Computer Recruitment 2023: शुरू हो रही है संगणक भर्ती, आसानी से मिल सकती है यह सरकारी नौकरी, जानें कौन योग्यता, उम्र व तिथियां

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 10, 2023, 11:54 AM IST

RSMSSB Computer Recruitment 2023: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से हाल ही में संगणक भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था, इच्छुक उम्मीदवार पेपर्स तैयार कर लें, क्योंकि 12 जुलाई से आवेदन प्रकिया शुरू हो रही है।

Rajasthan Subordinate & Ministerial Services Selection Board (RSMSSB) Computer Recruitment 2023 की शुरुआत होने वाली है। RSMSSB ने जो हाल ही में संगणक भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था, उसके लिए आवेदन प्रक्रिया दो दिन बाद यानी 12 जुलाई से शुरू हो रही है, बता दें, इस परीक्षा के जरिये आसानी से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है, जानें कौन कर सकता है आवेदन।

rsmssb computer recruitment 2023

संगणक भर्ती 2023 (image - canva)

संगणक भर्ती 2023 के लिए पदों की संख्या - RSMSSB Computer Recruitment 2023 Post No.

Computer Recruitment 2023 नोटिफिकेशन के तहत कुल 538 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में दो दिन बचे हैं, बता दें, पेपर्स तैयार रखें ताकि विंडो ओपन होते ही आप आवेदन कर सकें। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से (RSMSSB Computor Recruitment 2023) आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन मोड में आवेदन स्वीकार किए जाने की लास्ट डेट 10 अगस्त 2023 है।

End of Feed