RSMSSB का पूरा परीक्षा कार्यक्रम rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी, जानिए कब कौन सा एग्जाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 10:53 PM IST

RSMSSB की 2023 में होने वाली परीक्षाओं के लिए तारीख rsmssb.rajasthan.gov.in पर बीते दिन जारी कर दी गई है। संबंधित उम्मीदवार यहां सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए अस्थाई डेट्स को चेक कर सकते हैं। सरकारी परीक्षा के लिए शेड्यूल पीडीएफ नीचे दिया गया है। आगामी दिनों में और भी ज्यादा जानकारी उपलब्ध होगी।

RSMSSB Schedule Date Sheet 2023: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, RSMSSB की ओर से 2022-2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। शेड्यूल बीते दिन 31 सितंबर को rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। यह कार्यक्रम वर्ष 2023 में होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। विस्तृत कार्यक्रम अभी रिलीज होना बाकी है और जल्द ही इसके जारी होने की उम्मीद है। एक नजर डालते हैं आगामी समय में होने जा रही परीक्षाओं पर।

rsmssb complete exam schedule and Dates

rsmssb का एग्जाम शेड्यूल जारी

ग्रेजुएट स्तर पर CET-I परीक्षा 6,7,8 और 9 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। शिक्षक भर्ती परीक्षा 4 और 5 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर CET II परीक्षा 18, 19, 25 और 26 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। शेड्यूल के स्टेप और डायरेक्ट लिंक यहां पर चेक कर सकते हैं।

End of Feed