Railway Recruitment 2025: रेलवे में अप्रेंटिस के 3115 पदों पर भर्ती, 7 जुलाई से करें आवेदन, जानें डीटेल्स

RRC Eastern Railway Apprentice Recruitment 2025: रेलवे भर्ती सेल, ईस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org पर 7 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

RRC Eastern Railway Apprentice Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती सेल, ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org पर 7 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 3115 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Railway Apprentice Recruitment 2025

Railway Apprentice Recruitment 2025

Railway Apprentice Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

End of Feed