RRB Technician Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 7 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में टेक्नीशियन के कुल 6238 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के 183 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6055 पद शामिल हैं।
RRB Technician Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)
RRB Technician Vacancy 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी(फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/आईटी/इंस्ट्रूमेशन) या बीई/बीटेक/तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए योग्यता 10वीं पास + ITI सर्टिफिकेट या फिजिक्स और मैथ्स के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा टेक्नीशियन ग्रेड-I के लिए आयु 18 से 33 साल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
How to apply for RRB Technician Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Railway Technician Recruitment 2025: कितना देना होगा शुल्क
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के लिए अभ्यर्थी 9 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
