RRB Group D Exam Date: 17 नवंबर से शुरू हो रही परीक्षा, जल्द जारी होगी सिटी स्लिप, जानें परीक्षा से जुड़ा हर जरूरी अपडेट

RRB Group D 2025 एग्जाम 17 नवंबर, 2025 से शुरू होकर दिसंबर 2025 के अंत तक चलेंगे। जल्द ही सिटी स्लिप जारी हो सकती है। इससे पहले, आरआरबी ग्रुप डी की सभी गतिविधियों को रोकने के लिए एक याचिका दायर की गई थी और अदालत के आदेश से मामला केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) में ट्रांसफर कर दिया गया था।

RRB Group D Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड आज जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 जारी कर सकता है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये आरआरबी ग्रुप डी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक चेक कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। पहले जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव कर दिया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी 2025 एग्जाम 17 नवंबर, 2025 से शुरू होकर दिसंबर 2025 के अंत तक चलेंगे।

RRB Group D Exam Date

RRB Group D Exam Date (Social Media)

32,438 पदों पर होगी भर्ती

अभी तक आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के स्थगित या रद्द होने पर कोई अपडेट नहीं आया है। इससे पहले, आरआरबी ग्रुप डी की सभी गतिविधियों को रोकने के लिए एक याचिका दायर की गई थी और अदालत के आदेश से मामला केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) में ट्रांसफर कर दिया गया था। हालांकि, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथियों पर आधिकारिक अपडेट अभी भी प्रतीक्षित है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32,438 पदों को भरा जाना है।

End of Feed