RPSC Answer Key: आरपीएससी ने जारी की लाइब्रेरियन, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की आंसर की, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

RPSC Librarian, PTI & Assistant Professor 2023 Answer Key Release: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग ) प्रतियोगी परीक्षा-2023 की आंसर की जारी कर दी है। आंसर की पर आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 26 से 28 जून 2024 को रात्रि 12ः00 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा।

RPSC Librarian, PTI & Assistant Professor 2023 Answer Key Release: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग ) प्रतियोगी परीक्षा-2023 के 7 विषय पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, ड्राइंग एंड पेंटिंग, म्यूजिक (वॉकल), फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर तथा साइकोलॉजी विषय की मॉडल उत्तरकुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 26 से 28 जून 2024 को रात्रि 12ः00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियांं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्रों के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें । वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

End of Feed