प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा के लिए 30 नवंबर तक आवेदन, इन चीजों का रखें ध्यान

RPSC Invites Applications for the Professor and Coach competitive examination: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतु आयोजित प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के अंतर्गत इतिहास, जीव विज्ञान, रसायन एवं वाणिज्य विषयों के लिए आवेदन का अंतिम अवसर दिया गया है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतु आयोजित प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के अंतर्गत इतिहास, जीव विज्ञान, रसायन एवं वाणिज्य विषयों के लिए आवेदन का अंतिम अवसर दिया गया है। पहले जारी की गई विचारित सूची में सम्मिलित ऐसे अभ्यर्थियों जिन्होंने विस्तृत ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा नहीं किया था, उनके पास अब एक और मौका है। ये अभ्यर्थी 26 से 30 नवंबर 2025 (रात्रि 11:59 बजे ) तक अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

Professor and Coach competitive examination

Professor and Coach competitive examination

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान

उक्तानुसार सभी अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आइडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर माय रिक्रूटमेंट → डिटेल्ड फॉर्म कम स्क्रुटनी→ एप्लाई नाऊ का चयन कर आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र भरने और सबमिट करने के बाद, अभ्यर्थियों को इसकी दो प्रतियां प्रिंट कर अपने पास रखनी होंगी।

End of Feed