RPSC Assistant Professor Vacancy 2024 Notification: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 575 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार RPSC वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से आवेदन कर सकेंगे। जानें कब से शुरू हो रहे आवेदन, क्या मांगी गई है पात्रता, कब तक खुली रहेगी आवेदन विंडो
असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर भर्ती
इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निम्नलिखित समय सीमा के भीतर आवेदन कर लें।
RPSC Assistant Professor Vacancy 2024 Date
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 जनवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2025
RPSC Assistant Professor Vacancy 2024 Apply Online
इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए RPSC वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे।
RPSC Assistant Professor Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएंगे।
- होमपेज पर "ऑनलाइन आवेदन करें" टैब पर क्लिक करेंगे।
- सिंगल साइन-ऑन (SSO) पोर्टल पर रजिस्टर करेंगे और दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे।
- आवेदन पत्र भरेंगे, शुल्क का भुगतान करेंगे और अपना आवेदन जमा करें।
RPSC Assistant Professor Vacancy 2024 Eligibility Criteria
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष (1 जुलाई 2025 तक)
RPSC Assistant Professor Vacancy 2024 Fee, आवेदन शुल्क
- सामान्य और अनारक्षित श्रेणी: 600 रुपये
- आरक्षित श्रेणियां (एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी): 400 रुपये
RPSC Assistant Professor Vacancy 2024 Exam Date
परीक्षा तिथि के बारे में बाद में जानकारी आएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें, ये रहा लिंक RPSC Assistant Professor Vacancy 2024 Notification Pdf
