REET Mains 2025: राजस्थान में टीचिंग के 7123 पदों पर भर्ती के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, देखें फीस, आवेदन का तरीका व जरूरी तारीखें

REET Mains 2025 Notification Pdf: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET) मेन्स 2025 के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 7,123 पदों को भरा जाएगा।

REET Mains 2025 Notification: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET) मेन्स 2025 के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, RSSB का मकसद प्राइमरी स्कूल टीचर्स (लेवल 1) और अपर प्राइमरी स्कूल टीचर्स (लेवल 2) के कुल 7,123 पदों को भरना है। REET Mains 2025 Notification दोनों लेवल के लिए अलग-अलग जारी किया गया है। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

REET Mains 2025 Notification

राजस्थान रीट परीक्षा 2025 के लिए विज्ञप्ति जारी

आवेदन की अंतिम तारीख, REET Mains 2025 Form Date

शेड्यूल के मुताबिक, REET Mains 2025 Application Form आज, 7 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 6 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन पोर्टल पर परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed