RBI Grade B Notification 2024 Date: इस तारीख को जारी होगा आरबीआई ग्रेड बी नोटिफिकेशन, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

RBI Grade B Notification 2024 Date: भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड बी जनरल (DR), DEPR और DSIM के पदों पर भर्ती की जानी है। योग्य अभ्यर्थी इसके लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

RBI Grade B Notification 2024 Date: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की ओर से ग्रेड बी एग्जाम का नोटिफिकेशन 18 जुलाई (RBI Grade B Notification 2024 Date) को जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। फिलहाल अभ्यर्थी यहां आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

RBI Grade B Notification 2024 Date

RBI Grade B Notification 2024 Date

RBI Grade B Vacancy 2024: ऐसे होगा चयन

इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड बी जनरल (DR), DEPR और DSIM के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ग्रेड बी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 55,200 रुपये महीने मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, स्थानीय भत्ता, मकान किराया भत्ता, पारिवारिक भत्ता और ग्रेड भत्ता आदि भी मिलेगा।

End of Feed