RPSC Teacher Vacancy: राजस्थान में सरकारी टीचर के 7,000 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट से पहले कर लें अप्लाई

Rajasthan Teacher Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी शिक्षकों के पदों के लिए भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 7,000 शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Rajasthan Sarkari Naukri: अगर आप भी सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आप ही के लिए है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए 7,000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 6 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Rajasthan Sarkari naukri

Rajasthan Sarkari naukri

इन विषयों के शिक्षकों की होगी नियुक्ति

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन में प्राथमिक विद्यालय के लिए कक्षा 1 से लेकर 5 और उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए कक्षा 6 से 8 तक का जिक्र किया गया है। खासतौर पर ये भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने रीट परीक्षा पास की है। इस भर्ती के तहत कक्षा 1 से लेकर 5 तक के संस्कृत और सामान्य शिक्षा विभाग पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वहीं कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक संस्कृत, हिंदी, गणित, अंग्रेजी और सामान्य विभाग, विज्ञान जैसे विषयों के लिए भी शिक्षकों की नियुक्त की जाएगी।

End of Feed