Rajasthan 4th Grade Recruitment: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती आवेदन पत्र में संशोधन का मौका, 16 अक्टूबर तक कर सकते हैं करेक्शन

Rajasthan grade 4 direct recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के लिए अभ्यर्थियों को संशोधन के अंतिम अवसर प्रदान किए जा रहे है। अभ्यर्थी ऑनलाईन माध्यम से दिनांक 16 अक्टुबर 2025 रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार कर सकेंगे।

Rajasthan grade 4 direct recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के लिए अभ्यर्थियों को संशोधन के अंतिम अवसर प्रदान किए जा रहे है। जो अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्रों में सुधार करना चाहते हैं, उनके पास अंतिम मौका है। अभ्यर्थी ऑनलाईन माध्यम से दिनांक 16 अक्टुबर 2025 रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में विशेषकर श्रेणी, उप श्रेणी, प्राथमिकता, वैवाहिक स्थिति, टीएसपी क्षेत्र, इत्यादि में त्रुटि गलत होने से परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है। इसलिए अभ्यर्थी आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि इसके बाद सुधार का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग के अध्यक्ष आलोक राज शर्मा ने X पर पोस्ट के माध्यम से करेक्शन विंडो खुलने की जानकारी दी है।

Rajasthan 4th Grade Recruitment 2025

Rajasthan 4th Grade Recruitment 2025

300 रुपये शुल्क

ऑनलाईन आवेदन में अभ्यर्थी OTR में दर्ज सूचनाओं जैसे फोटो, हस्ताक्षर एवं शैक्षणिक योग्यता के अतिरिक्त अन्य सूचनाओं में निर्धारित रूपये 300/- का शुल्क ऑनलाईन भुगतान कर संशोधन कर सकेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी अपनी विभागों की प्राथमिकता में भी संशोधन कर सकेगें।

End of Feed