RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। ये भर्ती RRB NTPC की ओर से जारी हुई है। इसमें कुल 8113 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो जल्द से जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भर लें। रेलवे में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए शानदार मौका है।
रेलवे में बंपर वैकेंसी
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितबंर 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। वहीं, एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर है। नीचे बताए स्टेप्स से इस वैकेंसी में आवेदन किया जा सकता है।
RRB NTPC Recruitment ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के ऑप्शन पर जाएं।
- अगले पेज पर Railway Non Technical Popular Categories NTPC Graduate Level Post Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट जरूर ले लें।
RRB NTPC Recruitment 2024 Application Form यहां डायरेक्ट करें आवेदन।
RRB NTPC Application Correction: इस दिन तक करें सुधार
रेलवे की इस वैकेंसी में कुल 8113 खाली पदों पर भर्तियां होगी। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन फॉर्म में 23 अक्टूबर से सुधार कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 अक्टूबर तक का समय मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
RRB NTPC वैकेंसी डिटेल्स
रेलवे भर्ती बोर्ड में RRB NTPC की इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 8113 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें टिकट सुपरवाइजर के 1736 पदों पर, स्टेशन मास्टर के 994 पदों पर, गुड ट्रेन मैनेजर के 3144 पदों पर, जूनियर अकाउंटेंट के 1507 पदों पर और सीनियर क्लर्क के 732 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
