Railway Recruitment 2023, RRC NR Apprentice Recruitment 2023: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे भर्ती सेल , उत्तर रेलवे (RRC NR Recruitment 2023) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर 11 दिसंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है।
Railway Recruitment 2023
RRC NR Notification 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 3093 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंको के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि मेरिट लिस्ट 12 फरवरी 2024 को जारी किए जाने की संभावना है।
Railway Apprentice Recruitment 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई
रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
How to Apply for Railway Apprentice Recruitment 2023
- रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
- फिर अप्रेंटिस के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन फॉर्म भरके जमा करके सबमिट कर दें।
RRC NR Apprentice Recruitment 2023: कितना देना होगा शुल्क
उत्तर रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
