Railway Apprentice Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका! अप्रेंटिस के 1104 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Railway Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: रेलवे भर्तो प्रकोष्ठ पूर्वोत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 1104 पदों पर भर्ती (Railway Apprentice Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए लखनऊ, गोरखपुर, इज्जत नगर, गोंडा और वाराणसी वर्कशॉप के लिए अप्रेंटिस की नियुक्ति (Railway Apprentice Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Railway Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Apprentice Recruitment 2025) खबर है। रेलवे भर्तो प्रकोष्ठ पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ, गोरखपुर, इज्जत नगर, गोंडा और वाराणसी के वर्कशॉप के लिए अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (Railway Apprentice Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए यहां 1104 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 है। यहां आप आरआरसी एनईआर रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Railway Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025

Railway Apprentice Recruitment 2025: रेलवे ने अप्रेंटिस के 1104 पदों पर निकाली वैकेंसी

Railway Apprentice Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

रेलवे भर्तो प्रकोष्ठ पूर्वोत्तर रेलवे के अप्रेंटिस के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 साल होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 वर्ष, अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 29 साल और दिव्यांगजनों के लिए अधिकतम आयु 34 वर्ष निर्धारित है।

End of Feed