PNB Recruitment 2024: बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, 7 फरवरी से करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

PNB Recruitment 2024, PNB Specialist Officer Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डीटेल्स जरूर चेक कर लें।

PNB Recruitment 2024, PNB Specialist Officer Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर 7 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी निर्धारित की गई है।

PNB Specialist Officer Recruitment 2024

PNB Specialist Officer Recruitment 2024

PNB Specialist Officer Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रकिया के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 1025 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ऑफिसर (क्रेडिट) के 1000 पद, मैनेजर (फॉरेक्स) के 15 पद, मैनेजर (साइबर सिक्योरिटी) के 5 पद और सीनियर मैनेजर के 5 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। वहीं, इंटरव्यू 50 अंकों का होगा।

End of Feed