एक लाख रुपये सैलरी वाली नौकरी का गोल्डन चांस, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा, बस चाहिए ये योग्यता

ONGC Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन ने एडवाइजर इंटरप्रिटेशन जियोलॉजिस्ट विथ ऑपरेशन जियोलॉजिस्ट व एडवाइजर इंटरप्रिटेशन जियोफिजिक्स के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

ONGC Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (ONGC Recruitment 2024) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एडवाइजर इंटरप्रिटेशन जियोलॉजिस्ट विथ ऑपरेशन जियोलॉजिस्ट व एडवाइजर इंटरप्रिटेशन जियोफिजिक्स के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (ONGC Vacancy 2024) की जाएगी।

ONGC Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024

ONGC Recruitment 2024: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन में निकली नौकरी

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 4 सितंबर 2024 है। खास बात यह है कि यहां आवेदन के लिए आपको किसी प्रकार की लिखित परीक्षा के दौर से नहीं गुजरना होगा। हालांकि ध्यान रहे यहां कंसल्टेंट के तौर पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। यहां आप ONGC के इन पदों पर अप्लाई करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

End of Feed