ONGC Apprentie Recruitment: ओएनजीसी के 2623 पदों पर भर्ती की आखिरी डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

ONGC Apprentice vacancy, Sarkari Naukri 2025: अप्रेंटिस के पदों की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आखिरी डेट से पहले-पहले आवेदन कर लें। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अप्लाई करना होगा।

ONGC Apprentice Recruitment 2025: ऑयल एंड नेचुरल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिडेट ने 2623 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इस भर्ती प्रक्रिया की आखिरी तारीख कल यानी 17 नवंबर है। ऐसे में इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आखिरी डेट से पहले-पहले आवेदन कर लें। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अप्लाई करना होगा।

ONGC Vacancy 2025

ONGC Vacancy 2025

ओनजीसी की इस वेकेंसी के अलग पदों के लिए अलग-अलग एजुकेशन क्वालिफिकेशन भी हैं। उम्मीदवारों का 10वीं पास होना और आईटीआई पास या फिर ग्रैजुएट होना जरूरी है। आयु सीमा की बात की जाए तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 24 साल तय की गई है।

End of Feed