OIL India Recruitment 2024, Sarkari Naukri: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों लिए बड़ी खबर है। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने केमिस्ट, ड्रिलिंग इंजीनियर, जियोलॉजिस्ट और सिविल इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (OIL India Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oilindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर (OIL India Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2024 है। यहां आप इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।
OIL India Recruitment 2024: ऑयल इंडिया में बिना परीक्षा के नौकरी
OIL India Recruitment: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- केमिस्ट - 2 पद
- ड्रिलिंग इंजीनियर - 2 पद
- जियोलॉजिस्ट - 2 पद
- सिवल इंजीनियर - 1 पद
OIL India Recruitment: क्वालीफिकेशन और एज लिमिट
ऑयल इंडिया के केमिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट इन केमिस्ट्री होना चाहिए। इसके अलावा यहां पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 24 वर्ष व अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित की गई है। जबकि ड्रिलिंग इंजीनियर, जियोलॉजिस्ट और सिविल इंजीनियर के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।OIL India Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले oilindia.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Oil India Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
