Navodaya Vidyalaya CBT Admit Card 2022: नवोदय विद्यालय समिति ने बीते दिन एनवीएस सीबीटी एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। उम्मीदवार जो कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे, वे एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों से ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वह अपने अंतिम तैयारी कर लें क्योंकि परीक्षा के लिए तैयारी का यह अंतिम समय है।
नवोदय विद्यालय परीक्षा 2022
सीधी भर्ती अभियान 2022-23, विशेष भर्ती अभियान 2022-23 के तहत उत्तर पूर्वी क्षेत्र में ज.न.वि. के लिए अधिसूचित कई अलग-अलग शिक्षण पदों के लिए परीक्षा 28, 29 और 30 नवंबर को सीमित विभागीय परीक्षा / सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2022-23 दो पारियों में आयोजित की जाएगी।
नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र लिंक -NVS CBT Admit Card 2022 Direct link to download
एनवीएस सीबीटी एडमिट कार्ड 2022: कैसे डाउनलोड करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।
- NVS की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एनवीएस सीबीटी एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
नवोदय विद्यालय की इस परीक्षा से जुड़ेउम्मीदवार एनवीएस की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा किसी और तरह की जानकारी के लिएभी आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें और उम्मीदवार ऐसा करने के लिए ऊपर दिए गए वेबसाइट यूआरएल का उपयोग कर सकते हैं।
