Ntpc Nml Recruitment 2025 Notification: एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (NML) ने नई भर्ती घोषित की है। जिसके जरिए युवाओं से एग्जीक्यूटिव फाइनेंस, एग्जीक्यूटिव एनवायरमेंट मैनेजमेंट और असिस्टेंट माइन सर्वेयर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनएमसी, एनटीपीसी लिमिटेड की स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और यहां नौकरी का सपना अधिकांश युवा देखते हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट nml.co.in पर जारी हुए शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए 27 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल खुलेगा। जिसमें इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 नवंबर 2025 तक अप्लाई कर सकेंगे।
Ntpc Nml Recruitment 2025 Notification
एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवारों को सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट nml.co.in पर जाएं।
- यहां फॉर्म डेट पर संबंधित भर्ती में आवेदन करने का लिंक खोला जाएगा।
- आपको संबंधित भर्ती के विज्ञापन संख्या में Apply Online के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अपनी बेसिक जानकारी, शैक्षिक योग्यता, पता, कैटिगिरी आदि से जुड़ी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भर दें।
- अपना लेटेस्ट फोटो, हस्ताक्षर सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
- तय आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट माइन सर्वेयर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कोल माइनिंग प्रोजेक्ट्स/कार्यालयों में नियुक्ति दी जाएगी। शुरुआत में यह अवधि 3 साल की होगी, जिसमें कंपनी अपनी आवश्यक्ता के मुताबिक 2 साल और आगे बढ़ा सकती है। इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगी।
