Noida Depot female conductor recruitment: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम जल्द ही नोएडा में महिला बस परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम एक बार फिर महिला बस परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इससे पहले यूपी रोडवेज द्वारा महिला परिचालकों की भर्ती निकाली गई थी लेकिन उसमें अच्छा रेस्पांस नहीं मिला। अब फिर एक बार निगम ये भर्ती निकालने जा रहा है। परिवहन निगम की ओर से इस बार भी 167 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।
Noida Depot female conductor recruitment
पहले कब आई थी भर्ती
इससे पहले अप्रैल और जुलाई में दो चरणों में महिला परिचालाकों की भर्ती प्रक्रिया चलाई गई थी, लेकिन दोनों बार तय मुताबिक परिणाम नहीं दे सकी। पहली बार निकाली गई भर्ती में केवल तीन महिलाओं का चयन हो पाया था, जबकि दूसरी बार 41 महिलाओं ने आवेदन किया, जिनमें से सिर्फ 10 चयनित हुई।
कौन कर सकेगा आवेदन
यूपी रोडवेज में महिला परिचालकों के पदों पर इंटर पास और 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। चयनित महिलाओं को किलोमीटर आधारित वेतन और दुर्घटना बीमा का लाभ भी दिया जाएगा। चयन के बाद महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण यूपी कौशल विकास मिशन के तहत होगा। महिला अभ्यर्थियों को कंडक्टर पद के लिए स्किल डेवलपमेंट के तहत उप्र कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। यदि उनके स्तर से प्रशिक्षण संबंधी कोई कोर्स उपलब्ध न हो तो परिवहन निगम स्तर से उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
