NLC Recruitment 2024: एनएलसी में ग्रैजुएट्स के लिए निकली भर्ती, इस डेट से पहले करें आवेदन

NLC Apprentice Recruitment 2024: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) ने ग्रैजुएट एंड टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर 2 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

NLC Apprentice Recruitment 2024: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) ने ग्रैजुएट एंड टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी एनएलसी अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 2 सितंबर की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म की एक कॉपी और अन्य आवश्यक दस्तावेज महाप्रबंधक कार्यालय, भूमि विभाग, एनएलसी इंडिया लिमिटेड, नेवेली -607803 पर 7 सितंबर तक भेजना होगा।

NLC Recruitment 2024

NLC Recruitment 2024

NLC Apprentice Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एनएलसी में अप्रेंटिस के कुल 505 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, इंजीनियरिंग ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 197 पद, नॉन इंजीनियरिंग ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 155 पद और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 153 पद शामिल हैं। इंजीनियरिंग ग्रैजुएट अप्रेंटिस पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15028 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों पर 12524 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा

End of Feed