NHM MP Recruitment 2022, NHM ANM Recruitment 2022: नेशनल हेल्थ मिशन, मध्यप्रदेश ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी नेशनल हेल्थ मिशन भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर 16 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।
सरकारी नौकरी 2022
NHM MP Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद?
आधिकारिक सूचना के अनुसार, नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मध्यप्रदेश में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 1200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के 324 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 120 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 240 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 192 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के 324 पद शामिल हैं।
NHM ANM Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिकी के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही एमपी नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसलिंग का वैद्य पंजीयन होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 43 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।
NHM ANM Salary: कितना मिलेगा वेतन
मध्यप्रदेश में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती संविदा पर होगी। संविदा की अवधि 31 मार्च 2023 तक ही रहेगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
NHM MP Application: यहां करें आवेदन
एमपी एनएचएम भर्ती 2022 के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर 16 नवंबर से 12 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से किया गए आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।
