MPPKVVCL Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: मध्य प्रदेश के बिजली विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, टेस्टिंग असिस्टेंट, जूनियर स्टेनोग्राफर, लाइन अटेंडेंट, सिविल अटेंडेंट, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, मैनेजर और लॉ ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4009 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 20 दिसंबर को एक्टिव किया जाएगा। यहां आप एमपीपीकेवीवीसीएल के इन पदों पर आवेदन के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
MPPKVVCL Recruitment 2025: मध्य प्रदेश के बिजली विभाग में नौकरी का शानदार मौका
MPPKVVCL Recruitment 2025: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख
- नोटिफिकेशन डेट (Notification Date) - 20 दिसंबर 2025
- आवेदन की शुरुआत - 20 दिसंबर 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख - 21 जनवरी 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 21 जनवरी 2026
- एडमिट कार्ड - मार्च 2026
- एग्जाम डेट - मार्च 2026
- रिजल्ट की डेट - 15 मई 2026
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन - 30 जून 2026
MPPKVVCL Recruitment 2025 Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
मध्य प्रदेश बिजली विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित है। अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीटेक/बीई, डिप्लोमा, आईटीआई, जीएनएम, एमएससी, M.E/Mtech, एमसीए या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होना चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
MPPKVVCL Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले MPPKVVCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPPKVVCL Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
MPPKVVCL Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
- अनारिक्षित वर्ग (General Category)/ अन्य राज्य (Other State) - 1200 रुपये
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ईडब्ल्यूएस (EWS)- 600 रुपये
एमपीपीकेवीवीसीएल के इन पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
