MP Teacher Recruitment 2025: एमपी में टीचर के 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन, जानें डीटेल्स

MP Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने मिडिल स्कूल टीचर और प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आज यानी 28 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

MP Teacher Recruitment 2025, MPESB Middle Teacher Primary Teacher Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मिडिल स्कूल टीचर और प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आज यानी 28 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 फरवरी निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन पत्र में 16 फरवरी तक सुधार किया जा सकेगा।

MP Teacher Recruitment 2025

MP Teacher Recruitment 2025

MPESB Teacher Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 10758 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, प्राइमरी स्कूल टीचर के 2099 पद और मिडिल स्कूल टीचर के 8659 पद शामिल हैं। प्राइमरी स्कूल टीचर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 25300 रुपये महीने वेतन मिलेगा। वहीं, मिडिल स्कूल पदों पर न्यूनतम 32800 रुपये महीने सैलरी होगी।

End of Feed