MP Teacher Recruitment 2025: टीचर के 10758 पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई, जानें तरीका

MP Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने मिडिल स्कूल टीचर और प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

MP Teacher Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मिडिल स्कूल टीचर और प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अब 20 फरवरी 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन पत्र में 25 फरवरी तक सुधार किया जा सकेगा।

MP Teacher Recruitment 2025

MP Teacher Recruitment 2025

MPESB Teacher Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 10758 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, प्राइमरी स्कूल टीचर के 2099 पद और मिडिल स्कूल टीचर के 8659 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा का आयोजन राज्य के 13 शहरों में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। बता दें कि प्राइमरी स्कूल टीचर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 25300 रुपये और मिडिल स्कूल पदों पर न्यूनतम 32800 रुपये महीने सैलरी होगी।

End of Feed