MP Police ASI, Subedar Vacancy 2025: एमपी पुलिस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP Police ASI Recruitment 2025) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस मुख्यालय गृह विभाग के तहत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, सूबेदार व स्टेनोग्राफर के पदों पर आज यानी 3 अक्टूबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर (MP Police Subedar Vacancy) दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर 2025 है। यहां आप एमपी पुलिस एएसआई व सूबेदार के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्श प्रोसेस जान सकते हैं।
MP Police Vacancy 2025: एमपी पुलिस एएसआई और सूबेदार के पदों पर आज से आवेदन शुरू
MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025
- एएसआई अनुसचिवीय मैदानी इकाई- 220 पद
- एएसआई अनुसचिवीय सामान्य शाखा - 110 पद
- सूबेदार अनुसचिवीय स्टेनोग्राफर , सामान्य शाखा - 90 पद
- एएसआई अनुसचिवीय विशेष शाखा - 55 पद
- एएसआई अनुसचिवीय अपराध अनसंधान विभाग - 15 पद
- सूबेदार अनुसचिवीय स्टेनोग्राफर , विशेष शाखा - 10 पद
MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025 Qualification
एमपी पुलिस एएसआई के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित कंप्यूटर प्रणाली प्रमाण पत्र परीक्षा हिंदी टाइपिंग के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा
- न्यूनतम आयु - 18 वर्ष
- अधिकतम आयु - 33 साल
इसके अलावा यहां आरक्षत वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशष छूट दी जाएगी।
MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां MPESB MP Police ASI, Subedar Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
MP Police ASI, Subedar Salary: हर महीने इतनी मिलेगी सैलरी
एमपी पुलिस के इन पदों पर सैलरी की बात करें तो यहां चयनित सूबेदार को 36200 रुपये से लेकर 114800 रुपये सैलरी मिलेगी। जबकि एएसआई को 19500-6200 के आधार पर वेतनमान निर्धारित है।
