Private Jobs: ईवी, सेमीकंडक्टर और सोलर सेक्टर में आएंगी 5 लाख नौकरियां, पढ़ें पूरी खबर

Private Jobs: टाटा ग्रुप की योजना अगले पांच वर्षों में बैटरी, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर सेक्टर में पांच लाख नौकरियां देना है। यह बयान 26 दिसंबर को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया।

Private Jobs: टाटा ग्रुप की योजना अगले पांच वर्षों में बैटरी, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर सेक्टर में पांच लाख नौकरियां देना है। यह बयान 26 दिसंबर को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया। ग्रुप के कर्मचारियों को लिखे वार्षिक पत्र में चंद्रशेखरन ने लिखा, "ये नौकरियां पूरे भारत में बन रही टाटा ग्रुप की फैक्ट्ररियों और प्रोजेक्ट्रों से आएंगी, जो बैटरी, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन, सोलर उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण हार्डवेयर का उत्पादन करेंगी। ये सभी सेक्टर आने वाले समय में अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

5 lakh vacancy will be created in ev semiconductor and solar sectorsal  Result 2024 (1)

ईवी, सेमीकंडक्टर और सोलर सेक्टर में आएंगी 5 लाख नौकरियां

आगे उन्होंने लिखा, "यह उन नौकरियों के अतिरिक्त हैं, जो हम रिटेल, टेक सर्विसेज, एयरलाइन और हॉस्पिटैलिटी जैसे अन्य सेक्टरों में देते हैं।

End of Feed