Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: झारखंड होम गार्ड भर्ती केि लए दोबारा शुरू हुए आवेदन, 7वीं पास इस डेट से करें अप्लाई

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 Application Reopens: झारखंड होम गार्ड विभाग ने होम गार्ड पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर 9 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 Application Reopens: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड होम गार्ड विभाग ने होम गार्ड पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर 9 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 जुलाई निर्धारित की गई है।

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

Jharkhand Home Guard Vacancy 2025:

नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड में होम गार्ड के कुल 1614 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रामीण होम गार्ड के 1276 पद और शहरी होम गार्ड के 338 पद शामिल हैं। ग्रामीण होम गार्ड पदों के लिए अभ्यर्थी 7वीं पास और शहरी होम गार्ड पदों के लिए 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 19 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

End of Feed