ITBP Recruitment 2025: आईटीबीपी में कांस्टेबल पदों पर भर्ती का मौका, 10वीं पास जल्द करें आवेदन, जानें डीटेल्स

ITBP Constable Recruitment 2025: भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 2 अप्रैल तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकत हैं।

ITBP Constable Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 2 अप्रैल तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकत हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू हो चुकी है। बता दें कि ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत की जाएगी। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

ITBP Recruitment 2025

ITBP Recruitment 2025

ITBP Constable Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 133 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन दस्तावेज सत्यापन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, मेरिट, डीटेल्ड मेडिकल एग्जाम, रिव्यू मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए।

End of Feed