Intelligence bureau mts vacancy 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में काम करने की इच्छा रखने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। आईबी के तहत निकाली गई भर्तियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 362 पदों पर वेकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। आज यानी 22 नवंबर 2025 से आईबी एमटीएस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का लिंक खोल दिया गया है इसलिए इच्छुक उम्मीदवार 14 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
Intelligence bureau mts vacancy 2025
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का आयु सीमा अधिकतम 25 साल है। ये उम्र 14 दिसंबर 2025 तक मान्य होगी। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को 3 और एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम 5 साल की छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को लेवल 1 का वेतनमान और केंद्र सरकार के स्वीकार्य भत्ते दिए जाएंगे।
आईबी की भर्ती में आवेदन के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें...
- आईबी एमटीएस भर्ती के आवेदन के लिए सबसे पहले गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं और आईबी एमटीएस 2025 की अधिसूचना लिंक को चुनें।
- अपनी डीटेल्स डालकर लॉगिन करें और फिर एक लॉगिन आईटी और पासवर्ड क्रीएट करें।
- एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, उम्र और अन्य जरूरी जानकारी भरें और इसे अच्छी तरह से पढ़ लें।
- आवेदन को ऑनलाइन जमा करें और फिर भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
बताते चलें कि टियर 1 एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप ऑनलाइन एग्जाम होगा, जिसके 4 सेक्शन होंगे। हर एक सेक्शन 100 सवालों का होगा और हर सवाल 1 नंबर का होगा। इसके लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। जिसमें जनरल अवेयरनेस/ क्वांटेटिव एप्टीट्यूड/ न्यूमेरिकल/ एनालिटिकल/ लॉजिकल एबिलिटी और रीजनिंग से लेकर अंग्रेजी भाषा के सवाल पूछे जाएंगे।
