Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना में एसएससी ऑफिसर पदों पर नौकरी का मौका, इस डेट से करें अप्लाई, जानें योग्यता

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2024: भारतयी नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर (SSC) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 14 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतयी नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Indian Navy SSC Officer Notification 2024) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 14 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर निर्धारित की गई है।

Indian Navy Recruitment 2024

Indian Navy Recruitment 2024

Indian Navy SSC Officer Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एसएससी ऑफिसर के कुल 250 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, एग्जीक्यूटिव ब्रांच के 157 पद, एजुकेशन ब्रांच के 15 पद और टेक्निकल ब्रांच के 78 पद शामिल हैं। सब लेफ्टिनेंट पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 56100 रुपये महीने मूल वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में भारतीय नौसेना भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed