India Post GDS Recruitment 2025: जारी हुआ भारतीय डाक जीडीएस भर्ती का नोटिफिकेशन, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

India Post GDS Recruitment 2025 Notification: भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर 3 मार्च 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं।

India Post GDS Recruitment 2025 Notification: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर 3 मार्च 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 10 फरवरी से शुरू हो चुकी है। बता दें कि अभ्यर्थी 6 मार्च से 8 मार्च 2025 तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

India Post GDS Recruitment 2025

India Post GDS Recruitment 2025

India Post GDS Vacancy 2025: कितने दों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवल के कुल 21413 रिक्त पदों पर भर्थी की जाएगी। ब्रांच पोस्टमास्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 12000 रुपये से 29380 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। वहीं, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर पदों पर 10000 रुपये से 24470 रुपये महीने सैलरी होगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर होगा।

End of Feed