IBPS RRB Recruitment 2024: ग्रामीण बैंक में क्लर्क पीओ भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

IBPS RRB PO Clerk Recruitment 2024: ग्रामीण बैंकों में पीओ और क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली थी लेकिन IBPS ने आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। आईबीपीएस की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार, ऑफिसर स्केल और ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 03, 04, 10, 17 और 18 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी।

IBPS RRB PO Clerk Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से रीजनल रूरल बैंक में पीओ और क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली थी लेकिन IBPS ने आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। इस फैसले से लाखों कैंडिडेट्स को राहत मिली है। बता दें कि IBPS RRB PO and Clerk भर्ती के माध्यम से इस साल कुल 9995 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं।

IBPS RRB PO Clerk

IBPS RRB PO Clerk भर्ती के लिए करें आवेदन

आईबीपीएस आरआरबी की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 जून तक का समय मिला था। अब आवेदन प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें। इसमें आवेदन करने का तरीका आगे देख सकते है।

End of Feed